पत्थलगड़ी के लिए लोगों को उकसाने वाले यूसुफ पूर्ति के खिलाफ दर्ज हैं नौ केस, नहीं हो रही कार्रवाई

City: Ranchi | Date: 01/06/2018 Admin
1220

 रांची : पुलिस मुख्यालय के अधिकारी खूंटी में पत्थलगड़ी को लेकर जिस यूसूफ पूर्ति को मुख्य चेहरा मानते हैं, उसके खिलाफ अपनी रिपोर्ट में यह तक लिख चुके हैं कि पत्थलगड़ी के विवाद को शांत करने के लिए यूसुफ पूर्ति उर्फ प्रोफेसर की गिरफ्तारी बेहद आवश्यक है. 

  उसके खिलाफ खूंटी के विभिन्न थाना में 24जून 2017से लेकर 27अप्रैल 2018तक नौ केस दर्ज हो चुके हैं. अधिकांश केस में पुलिस वारंट भी प्राप्त कर चुकी है. लेकिन हैरत यह है कि खूंटी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जो समझ से परे है़

  पत्थलगड़ी के लिए लोगों को करता है प्रेरित : मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि एक ओर जहां अनुसंधान पूरा करने के पहले कुछ केस में पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट हासिल कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर कुछ केस में यूसुफ सहित अन्य के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी करने के लिए खूंटी पुलिस ने अनुरोध भी किया है. 

 दूसरी तरफ, यूसुफ एक के बाद एक केस दर्ज होने के बावजूद पत्थलगड़ी करता जा रहा है और इसके लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है. केस में कार्रवाई की यह स्थिति तब है जब पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारी बैठक कर केस का रिव्यू कर चुके हैं और मामले में कार्रवाई को लेकर खूंटी पुलिस से जानकारी लेते रहे हैं. 

 कब किस थाना में यूसुफ पूर्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस 

24जून 2017: यूसुफ पूर्ति सहित 18नामजद और 15से 20अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज. 

25अगस्त 2017: यूसुफ पूर्ति सहित 21नामजद के अलावा 500से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज. 

05फरवरी 2018: खूंटी थाना में यूसुफ पूर्ति सहित 14नामजद के अलावा 15से 20अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज. 

09फरवरी 2018: मुरहू थाना में यूसुफ पूर्ति सहित 17नामजद के अलावा 20से 25अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज. 

09मार्च 2018: खूंटी थाना में यूसुफ पूर्ति सहित 27नामजद और 1000से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज. 

13मार्च 2018: मुरहू थाना में यूसुफ पूर्ति सहित 11नामजद और 300अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज. 

20मार्च 2018: मुरहू थाना में यूसुफ पूर्ति सहित 29नामजद और 300अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज. 

25मार्च 2018: अड़की थाना में यूसुफ पूर्ति सहित सात नामजद और 200अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज . 

27अप्रैल 2018: अड़की थाना में यूसुफ पूर्ति उर्फ प्रोफेसर सहित 13लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026