रिम्स के हड़ताल का सदर अस्पताल में भी असर, मरीजों की उमड़ रही भीड़

City: Ranchi | Date: 03/06/2018 Admin
1218

रांची: रांची के रिम्स में नर्सों और जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. अभी तक रिम्स में हड़ताल के कारण 12मरीजों की मौत हो चुकी है. परेशानी के कारण ज्यादातर परिजन मरीजों को सदर अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं. इसके कारण वहां भीड़ उमड़ रही है.अचानक शुरू हुए रिम्स के हड़ताल को देखते हुए सदर अस्पताल पर मरीजों का जवाब बढ़ने लगा है. इस कारण अस्पताल प्रबंधन ने सभी डॉक्टर्स और नर्सों को अलर्ट रहने को कहा है. प्रबंधन ने सभी से मरीजों को लेकर सावधानी बरतने और उनका ध्यान रखने का निर्देश दिया है.

 सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पर ख़ास ध्यान दिया जा रहा है. वैसे तो रिम्स में हड़ताल के बावजूद इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई थी, लेकिन सदर अस्पताल ने अपने यहां बढ़े मरीजों की तादाद देखते हुए यहां इमरजेंसी सेवा पर ख़ास ध्यान दिया जा रहा है. सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरीटेंडेंट डॉक्टर ए के झा ने बताया कि रिम्स में हड़ताल के कारण काफी मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. बता दें कि कल सुबह एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्सों के साथ मारपीट की थी. इसी के विरोध में नर्स और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026