रांची : ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं- बीजेपी

City: Ranchi | Date: 03/06/2018 Admin
1234

रांची। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की शह पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने तालिबानी आतंक मचा रखा है। दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को झारखंड में शरण लेनी पड़ी है। लेकिन ममता सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।श्री प्रभाकर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तालिबानी गुंडागर्दी के बावजूद भाजपा ने पंचायत चुनाव में अच्छी जीत दर्ज की। इससे ममता बनर्जी और उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी बौखला गए हैं। अभिषेक विरोधियों का सफाया करने की खुलेआम धमकी देते हैं।

विजयी प्रतिनिधियों को भाजपा छोड़ने के लिए धमकाया जा रहा है और हमले किए जा रहे हैं। इससे भयभीत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को अपने परिवार के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों में शरण लेनी पड़ी है। बंगाल में लोकतंत्र, मानवता और कानून-व्यवस्था की धज्जी उड़ा  जा रही है। श्री प्रभाकर ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। बंगाल में लगातार शर्मनाक ढंग से अमानवीय क्रूरता और राजनीतिक हिंसा हो रही है। चार दिन के भीतर दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई  है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। गत पंचायत चुनावों में भाजपा समेत सभी विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के लिए हिंसा की गई।  श्री प्रभाकर ने कहा कि एक तरफ झारखंड के मरीजों का बंगाल में इलाज बंद कर दिया गया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म बढ़ता जा रहा है। सब्र की भी एक सीमा होती है। भाजपा इन घटनाओं पर चुप नहीं बैठेगी

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026