सरकार गंभीर : दुष्कर्म के मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल

City: Ranchi | Date: 03/06/2018 Admin
1223

राज्य पुलिस महिला और नाबालिगों के साथ हिंसा के मामलों को लेकर गंभीर है। सीआईडी के द्वारा 1000 कांडों के स्पीडी ट्रायल के चयन का काम पूरा कर लिया गया है। सीआईडी ने स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी कांडों की सूची व उनसे जुड़ी जानकारी गृह विभाग को भेज दी है। राज्य भर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के 140 कांडों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है। इन मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद चार्जशीट हो चुकी है। दुष्कर्म के 37 मामलों का चयन भी स्पीडी ट्रायल के लिए हुआ है। डायन- बिसाही हत्या के 17 मामलों में सीआईडी स्पीडी ट्रायल कराएगी। 

किस तरह के केसों का हुआ चयन

चयन स्पीडी ट्रायल के लिए हत्या के 116, डकैती की 34, लूट की 37, आर्म्स एक्ट के 326, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 13, नक्सल संबंधी 65, रंगदारी के 9, विविध अपराध के 119 मामलों का चयन हुआ है। सीआईडी में मैराथन समीक्षा के बाद वैसे केसों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है, जिन मामलों में अपराधी जेल में हैं, साथ ही उनके खिलाफ पुख्ता व वैज्ञानिक सबूत हैं। 

रांची धनबाद के 100-100 केस चयनित
स्पीडी ट्रायल के तहत जमशेदपुर के सर्वाधिक 104 कांडों का चयन किया गया है। रांची, धनबाद के 100-100 कांडों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है। रांची जोन के खूंटी जिले के 30 गुमला के 31, लोहरदगा के 20, सिमडेगा के 20, कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर के 104 मालों का चयन किया गया है। 

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026