रांची : डॉक्टर अंकल! मुझे बचा लीजिए

City: Ranchi | Date: 04/06/2018 Samay News Desk
1216

रांची, : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नर्सों और जूनियर डॉक्टरों की हड़ता की वजह से अस्पताल की एनआइसीयू में भर्ती एक दर्जन मासूम बच्चों की जिंदगी संकट में थी.  एनआइसीयू में एक बेड पर दो से तीन मासूम भर्ती थे. किसी को फोटोथेरेपी के माध्यम से इलाज दिया  जाता था, तो कोई वेंटिलेटर पर था. इन बच्चों के परिजन उनके साथ तो थे, लेकिन वे खुद को  असहाय महसूस कर रहे थे. 

वे डॉक्टरों और नर्सों  के खिलाफ कुछ बोल भी नहीं सकते थे, क्योंकि उनके एक विरोधपूर्ण आवाज से उनके मरीज का इलाज प्रभावित हाे सकता था. इधर, बेड पर लेटे नवजात बच्चों (इनमें से कोई तीन दिन का था, तो कोई एक सप्ताह का) को देखकर किसी का भी दिल पसीज जाता. मानो ये बच्चे गुहार लगा रहे हों, डॉक्टर अंकलआखिर हमारी क्या गलती है. हमने क्या कसूर किया है कि अाप हमारा इलाज नहीं कर रहे हैं.यहां भर्ती एक महिला को 31मई को  एक बेटा हुआ था. हजारीबाग के डॉक्टरों ने उसे  बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा था, लेकिन यहां एक दिन इलाज के बाद हड़ताल हो गयी. इसके बाद उसे सूई देने वाला कोई नहीं था. हालांकि, कुछ डॉक्टर (जिनमें संवेदना बची थी) बच्चों को सूई-दवा देने में लगे हुए थे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026