रांची : पूरे कोल इंडिया में नौ अगस्त से आंदोलन करेगा आइएमडब्ल्यूएफ

City: Ranchi | Date: 04/06/2018 Samay News Desk
1222

रांची : दिल्ली में हुई इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (आइएमडब्ल्यूएफ) ने तय किया है कि नौ अगस्त से पूरे कोल इंडिया में आंदोलन चलाया जायेगा. एटक से संबद्ध यूनियन ने तय किया है कि कोयला उद्योग को ठेका प्रथा से मुक्त कराने के साथ-साथ संगठित और असंगठित मजदूरों के मुद्दे को भी आंदोलन में शामिल किया जायेगा. 

दिल्ली में हुई बैठक में मजदूर यूनियनों की एकता जारी रखने का निर्णय लिया गया. साथ ही मिल कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी. बैठक में हिस्सा लेने गये झारखंड के लखन लाल महतो ने बताया कि बैठक कोल इंडिया के कर्मियों की समस्या पर भी विचार किया गया. इसमें श्रम कानून में बदलाव, कॉमर्शियल माइनिंग की स्थिति, अनुकंपा और भूमि अधिग्रहण वाली नौकरी में होने वाली परेशानी के साथ-साथ स्टैगर्ड होली डे के मुद्दे पर भी विचार हुई. फेडरेशन ने तय किया है कि पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन किया जायेगा. एटक कोल इंडिया के स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में भी तब तक हिस्सा नहीं लेगा, जब तक कमेटी में सदस्यों की संख्या पर पुनर्विचार नहीं किया जाता है

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026