15 अगस्त तक राज्य के 6512 गांवों में संपूर्ण विकास के लिए ग्राम स्वराज अभियान चलेगा - रघुवर दास

City: Ranchi | Date: 04/06/2018 Admin
1223

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचितों के कल्याण वाली सरकार है। ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण में 15अगस्त तक राज्य के 19आकांक्षी (Aspirational) जिलों के 6512गांवों में केंद्र सरकार की सात फ्लैगशीप योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना है। इसके लिए टाइमलाइन बनाकर कर लक्ष्य निर्धारित करें। हर 15दिन में प्रगति की समीक्षा करें। क्रियान्वयन की रियल टाइम मॉनिटरिंग करें। अधिकारियों की जवाबदेही तय करें। मिशन मोड पर काम करने से ही लक्ष्य हासिल होगा। लोगों को कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ दें। स्थानीय सांसद, विधायक, स्वयं सहायता समूह समेत लोगों को इसमें शामिल करें। पूरे अभियान का लक्ष्य गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उक्त निर्देश उन्होंने झारखंड मंत्रालय में आकांक्षी (Aspirational) जिलों व ग्राम स्वराज योजना की समीक्षात्मक बैठक में राज्य के आला अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण में केंद्र सरकार की सात फ्लैगशीप योजना (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष) के साथ राज्य सरकार की आधारभूत संरचना का लाभ पर इन गांवों तक पहुंचायें। इन गांवों में हर घर बिजली, एलपीजी कनेक्शन, दुर्घटना और जीवन बीमा, एलइडी बल्ब, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण जैसे कार्य पूर्ण करें। इन गांवों तक संपर्क रास्ता बनायें। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, आइसीडीएस केंद्र, कृषि-पशुपालन आदि से जुड़े लक्ष्यों को प्राथमिकता में पहुंचायें। इसके साथ ही राज्य में चल रहे कार्य यथावत चलते रहें। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108पर विशेष ध्यान दें। वाहन के चालक और अन्य कर्मियों के साथ सिविल सर्जन बैठें। उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।

बैठक में बताया गया कि उज्जवला योजना के तहत इन 6512गांवों में 15अगस्त तक 6,45,560कनेक्शन दिये जायेंगे। सौभाग्य योजना के तहत इन गावों के 15.41लाख घरों तक बिजली पहुंचा दी जायेगी। किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड, दलहन और तिलहन के बीजों के 1,08,100मिनी किट का वितरण, 47500किसानों के बीच आम, अमरुद, पपीता, नीबू के पौधे का वितरण, पशुओं का टीकाकरण आदि पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों में लोगों के जन-धन खाते खुलाने के लिए पंचायत स्वयंसेवक, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, लेबर इंस्पेक्टर की मदद लें। विस्थापित लोगों को कैंप लगाकर पट्टा दें। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल समेत विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव व वरीय अधिकारी उपस्थित थे।                                                                                 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026