झारखंड : सिक्का नहीं लेने पर 50 हजार का जुर्माना, व्यवसायियों को प्रतिष्ठान सील करने की चेतावनी

City: Ranchi | Date: 12-02-2018
1221

झारखंड में सिक्कों की भरमार हो गयी है. दुकानदार सिक्का लेने से इन्कार कर रहे हैं. रिजर्व बैंक, सरकार और प्रशासन द्वारा बार-बार यह कहने के बावजूद कि सिक्के लेने से कोई इन्कार नहीं कर सकते, दुकानदारों और मॉल के संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. हजारीबाग जिला प्रशासन ने एक कड़ा कदम उठाया और एक शॉपिंग मॉल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया. हजारीबाग प्रशासन की इस कार्रवाई से सिक्के के बदले टॉफी देने वाले दुकानदारों और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है. दरअसल, हजारीबाग में विशाल मेगा मार्ट में ग्राहकों को खुदरा लौटाने के बदले चॉकलेट थमाया जा रहा था. किसी ग्राहक ने इसकी शिकायत सदर एसडीओ से कर दी. सदर एस्डीओ आदित्य रंजन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल मेगा मार्ट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. इससे पहले धारा 133 के तहत विशाल मेगा मार्ट को नोटिस दिया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद सदर एसडीओ ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई की. साथ ही उन्होंने व्यवसायियों को चेतावनी दी कि खुदरा देने के बदले यदि ग्राहकों को जबर्दस्ती कोई सामान थमाया गया, तो उनके प्रतिष्ठान को सील भी किया जा सकता है.

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026