6 जनवरी को महिलाओं के खाते में आयेंगे मंईयां सम्‍मान योजना की राशि, सीएम हेमंत करेंगे राशि ट्रांसफर

City: Ranchi | Date: 03/01/2025
1222

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची : झारखंड की सत्ता दुबारा सम्भालने के बाद हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पूर्व में घोषित मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने में विलम्ब हो गया। लेकिन उसकी अगली किश्त बहुत ही जल्द महिलाओं कर खाते में आने ही वाली है। इसकी तिथि और कार्यक्रम दोनों ही निर्धारित हो चुका है।

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के तहत पिछली सरकार ने चुनाव से महज कुछ ही माह पूर्व 1000 रुपये सभी महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू की थी। लेकिन चुनाव के दौरान इस राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 रुपये करने की घोषणा की गई थी। हेमन्त सोरेन के दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में इसकीं मंजूरी भी मिल गयी थी। 
योजना के तहत महिलाओं के खाते में किश्त की राशि ट्रांसफर करने के लिए 28 दिसम्बर को नामकुम के खोजा टोली मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब 6 जनवरी को लगभग तीन लाख महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026