बाइक सवार अपराधियों ने SBI की शाखा से दिनदहाड़े लूटे 25 लाख रुपये, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

City: Patna | Date: 05/06/2018 SamayNews24 Desk
1283

मुजफ्फरपुर : जिले में बेखौफ अपराधियों ने कुढ़नी के चंद्रहटी शाखा से दिनदहाड़े करीब 25लाख रुपये लूट लिये. साथ ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधी मंगलवार को ग्राहक बन कर कुढ़नी स्थित एसबीआई की चंद्रहटी शाखा में घुसे. इसके बाद बैंक के गार्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर लूटपाट की. कैशियर को हथियार का भय दिखा कर करीब 25लाख रुपये नकद लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. साथ ही हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गये. बैंक के आसपास के लोगों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वैशाली जानेवाले रास्ते की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गये.

More News

मोकामा झड़प मामला: अनंत सिंह के करीबी छोटू सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, जक्कनपुर थाने...
तिथि : 23/10/2026
करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023