किसानों के धान खरीद मामले में समर्थन मूल्य से पीछे नहीं हटें सरकार - बाबूलाल मरांडी

City: Ranchi | Date: 05/01/2025
1220

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने वादे से पीछे न हटें। किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राज्य सरकार धान की खरीद करे.

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को प्रोत्साहित करने की जगह सरकार उन्हें निराश कर रही है। गीला धान के नाम पर कटौती बंद हो। मरांडी ने कहा कि सरकार में शामिल दलों ने चुनाव से पूर्व 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी, पर राज्य सरकार अपने वादे से उलट गई।आज 2300 रुपए प्रति क्विंटल और 100 रुपए बोनस के साथ 2400 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीद हो रही है। सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी तक सभी जिलों में धान क्रय केंद्र खोले ही नहीं गए हैं.
अफसरशाही इतनी हावी है कि वित्त मंत्री अपने क्षेत्र से धान क्रय केंद्र का बिना उद्घाटन किए ही लौटने को मजबूर हैं। राज्य में जहां केंद्र खुले भी हैं, उनमें कई स्थानों पर ताले लटके हैं। सरकार की उदासीनता के कारण किसान दलाल व बिचौलियों के चंगुल में आने को मजबूर हैं। वे 1800-1900 रुपए प्रति क्विंटल धान बेचने को विवश हैं। बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बिचौलिए धान खरीद के लिए बाइक से गांव-गांव घूम रहे हैं। प्रेस वार्ता में पवन साहू व योगेंद्र प्रताप सिंह।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026