कल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के ट्रैफिक रूट में हुए बड़े बदलाव, इन रूटों पर रहेगी No Entry

City: Ranchi | Date: 05/01/2025
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची :-

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे और झारखंड की 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एकसाथ 2500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।राजधानी रांची के नामकुम (Namkum) में कल 6 जनवरी को झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiyan Samman Yojna) के तहत विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन शामिल होंगे और झारखंड की 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एकसाथ 2500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।इस कार्यक्रम में राज्यभर से लाखों महिलाओं के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात (Traffic) में महत्वपूर्ण बदलावों के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ट्रैफिक रूट में किए गए प्रमुख बदलाव
० रामपुर रिंग रोड से तुपुदाना रिंग रोड के बीच छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रोक रहेगी।
० खूंटी, सिमडेगा, गुमला, और पलामू से आने वाले वाहनों को रिंग रोड पर बाएं मुड़ने की सलाह दी गई है।
० जमशेदपुर से आने वाले वाहनों को रामपुर चौक से दाएं मुड़कर नेवरी रिंग रोड से होकर गंतव्य तक जाने के निर्देश दिए गए हैं।
० पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाइबासा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड से खरसीदाग ओपी रिंग रोड के माध्यम से पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
० हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड से बाएं मुड़कर रामपुर रिंग रोड के माध्यम से पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
० रांची शहरी क्षेत्र से आने वाले वाहन रिंग रोड के माध्यम से रामपुर या तुपुदाना रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026