रामगढ़: आलू लोडेड ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को मारी टक्कर सड़क हादसे में 3 मासूम छात्रों के साथ चालक की मौत

City: Ranchi | Date: 08/01/2025
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची /रामगढ़:- आलू लदे ट्रक ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर

रामगढ़ न्यूज़:-झारखंड में एक तरफ जहां ठंड के कारण सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 7 से 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था, वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले में इस आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल खुले रहे. बुधवार की सुबह इसका दर्दनाक परिणाम सामने आया. एक भीषण सड़क हादसे में 3 मासूम बच्चों समेत कुल 4 लोगों की जान चली गई. अगर स्कूल ने सरकार के आदेश का पालन किया होता तो इन बच्चों की जान बच जाती.हादसा रामगढ़ जिले के गोला तिरला मोड़ पर बुधवार सुबह हुआ. जानकारी के अनुसार, एक आलू लोडेड ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, 11 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, और मृतकों के परिवार वाले दहाड़ें मारकर रोने लगे.ऑटो में कुल 20 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों की उम्र 10–12 साल के बीच है। आनन–फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए गोला सीएचसी में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है।
कौन जिम्मेदार?
मृतक बच्चे गुडविल मिशन स्कूल के छात्र थे और स्कूल जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ. यह दुखद घटना झारखंड सरकार के आदेश के बावजूद स्कूलों का संचालन करने की लापरवाही को उजागर करती है. सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 7 जनवरी से 13 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन रामगढ़ के स्कूलों ने इस आदेश की अनदेखी की.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026