एक साथ आएगा मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त का पैसा, बैंक खाते में सीधे 5000 होंगे ट्रांसफर

City: Ranchi | Date: 13/02/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का लाभुक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लाभुकों को सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी है।योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। लाभुकों को अभी भी जनवरी की किस्त जारी नहीं की गई है जिसको लेकर हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है।

एक साथ आएगी मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त!

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि को लेकर लाभुकों में एक अत्यंत संशय का विषय बना हुआ है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त की राशि जारी होने के बाद, अब महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि, यह राशि 20 या 25 फ़रवरी तक भेजी जाएगी। यहां आपको ये भी बता दें कि, सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गई थी लेकिन, योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि, सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।
मंईयां सम्मान योजना की किस्त में क्यों हो रही देरी?
मंईयां सम्मान योजना की किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस दौरान कई फर्जी मामल भी निकल कर सामने आए। उन सबों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ इस जांच प्रक्रिया के कारण छठी किस्त की राशि विलंब हो रही है। बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे योजना के पैसे
वहीं इस बीच जिनका खाता नंबर आधार से लिंक नहीं है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। जानकारी के मुताबकि, सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026