मां ने फटी-पुरानी जींस पहनने से रोका तो बेटा बन गया शोले का वीरू

City: Ranchi | Date: 13/02/2025
1239

समय न्यूज़ 24 डेस्क चाईबासा : मां ने फटी-पुरानी जींस पहनने से रोका तो 17साल के बेटे को गुस्सा आ गया। उसने आव देखा ना ताव और घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद खबर मिली कि वह पानी की टंकी पर चढ़कर बवाल कर रहा है। टंकी पर चढ़ कर धमकी दे रहा है कि जींस पहनने नहीं मिला तो वह कूद जायेगा।17साल के इस किशोर के सनक की कहानी जिस-जिस के कानों तक पहुंची, वे युवक की नौटंकी देखने पानी टंकी तक पहुंच गये। कुछ लोगों ने हौले से बस इतना कहा कि एक नौटंकी फिल्स शोले में ‘वीरू’ ने की थी, अब एक नौटंकी यह किशोर कर रहा है। वहीं, किशोर को जानने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उसे नशा करने की लत है, इस चलते उसकी दिमागी हालत बहुत बढ़िया नहीं है।

मौके पर पहुंचे लोगों ने लड़के को समझाने की बहुत कोशिश की पर वह फटी जीन्स पहनने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसे टंकी से उतारने की खातिर पुलिस तक को आना पड़ा। दमकल की गाड़ी भी बुलाई गयी, पर उसे उतारा नहीं जा सका। इसके बाद मां फटी जींस लेकर पहुंची और उसे उतरने को कहा। तब बेटे ने पुलिस को वापस भेजने की बात कही। उसने कहा कि पहले पुलिस को वापस भेजो, फिर नीचे उतरुंगा।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026