रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 28/02/2025
1254

समय न्यूज़ डेस्क रांची : राजधानी रांची में एक दारोगा को ACB की टीम ने धरा है। कोतवाली थाना में पोस्टेड इस दारोगा को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। दारोगा का नाम ऋषिकांत बताया गया। उसे रांची के महिला थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार SI ऋषिकेश ने एक शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन रिलीज करने और केस डायरी लिखने के एवज में 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहता था, सो ACB के दफ्तर शिकायत करने पहुंच गया। उसकी शिकायत पर ACB की टीम ने मामले की जांच की। जांच में SI पर लगे इल्जाम को सही पाया, जिसके बाद उसे रंगेहाथ दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। पैसे देकर शिकायतकर्ता को SI के पास भेज दिया गया। SI ने भी दिमाग लगाया और उसने वादी को कोतवाली थाना से महिला थाना परिसर में बुला लिया। वहां जैसे ही SI ऋषिकेश ने घूस के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, ACB की टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ ले गयी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026