काशी विश्वनाथ मंदिर और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की लश्कर की धमकी, यूपी में अलर्ट

City: Lucknow | Date: 06/06/2018 Samay News 24 Desk
1204

कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की लश्कर-ए-तैयबा की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस को राज्यव्यापी अलर्ट किया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है।

29मई को मिला धमकी भरा पत्र

पिछले महीने नॉर्दर्न रेलवे को भेजे गए खत में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलाना अंबु शेख ने ये धमकी दी है। यह पत्र नॉर्दर्न रेलवे को नई दिल्ली में 29मई को मिला था। इसमें सहारनपुर और हापुड़ समेत कई रेलवे स्टेशनों को दहलाने की धमकी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद राज्य में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर उड़ाने की धमकी

अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी भरे पत्र में मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की भी धमकी दी है और उसकी तारीख 8-10जून बताई है। अधिकारियों को इस बात के आदेश दिए गए हैं कि पूरे राज्य और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी चौकसी सुनिश्चित की जाए।

 

More News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की छापेमारी, मिली अधिकारियों के नामों वाली रहस्यमयी डायर...
तिथि : 25/02/2026
102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020