मस्जिद में मौलाना और महिला कर रहे थे पाप, रोजेदार ने देख लिया तो उसे दी खौफनाक सजा

City: Ranchi | Date: 06/06/2018 Samay News 24 Desk
1222

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मौलाना

लातेहार। मस्जिद को सबसे पाक स्थान समझा जाता है। यहां किसी नापाक काम के बारे में सोचना भी गुनाह समझा जाता है। लेकिन मस्जिद के अंदर ही एक मौलाना ने महिला के साथ पाप किया है। दरअसल, जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित मस्जिद के मौलाना अब्दूल गफ्फार को 31मई की रात जब एक रोजेदार ने मस्जिद के अंदर एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ा तो मौलाना ने महिला के साथ मिलकर रोजेदार गुलाब अंसारी की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना के 6दिन बाद पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।

मृतक गुलाब अंसारी ने मौलाना को उस रात एक विवाहिता महिला के साथ रंगरेलियां मनाते देख लिया था। गुलाब अंसारी जैसे भले इंसान को यह गवारा नहीं हुआ। उन्होंने महिला से कहा कि सुबह तुम्हें तलाक दिलवाऊंगा। मौलाना को कहा कि कल पंचायत बुलाकर तुम्हारी सारी करतूत बताऊंगा। वहीं तुम्हारा इंसाफ होगा। रात अधिक हो गयी थी। वे प्रतिदिन की तरह मस्जिद में ही रह गए। उसके बाद मौलाना ने चटाई पर सोए गुलाब के सिर पर टांगी से वार कर उन्हें मार डाला।

डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी मौलाना और गिरफ्तार महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयुक्त टांगी के अलावे अन्य समाना भी बरामद किया है। जांच में जब पुलिस पहुंची तो मौलाना ने इस घटना से अत्यंत दुख होने का अभिनय किया। एक दो लोगों ने रमजान के माह में मस्जिद में हुई हत्या को अलग रंग देने का भी प्रयास किया। पर परिजनों और बुर्जुगों ने इसे स्वीकार नहीं किया। एसडीपीओ अजीत कुमार, पुनि मोहन पांडेय और हेरहंज के थाना प्रभारी सनोज चौधरी हर एंगल से छानबीन कर रहे थे। मौलाना टूटा तो महिला की सच्चाई भी सामने आ गयी। दोनो हिरासत में लिए गए तो सारे राज खुलते चले गए।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026