राज्य्पाल ने 101 जोडों की शादी करायी, कहा सामूहिक विवाह से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना होगी सफल

City: Ranchi | Date: 17/06/2018 samay news24
1219

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सामूहिक विवाह से सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सफल होगी. साथ ही इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी. कुशवाहा शिवपूजन मेहता सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को कर्पूरी मैदान में 101जोड़ा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह स्थानीय विधायक सह बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. विवाह समारोह में क्षेत्र के 101गरीब लड़का-लड़की की शादी परंपरागत तरीके से अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा डाल्टनगंज के पुरोहितों के मंत्रोचारण के साथ करायी गयी.

 राज्‍यपाल को मुकुट पहनाकर किया स्‍वागत

 समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सह प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता द्वारा एक पुस्तक भेंट की गयी. साथ ही ट्रस्ट की महिला सदस्यों द्वारा माला एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फीता काटकर किया.

 सामूहिक विवाह से दूर होगी कुप्रथा

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऐसे आयोजन से बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को दूर करने में सहयोग मिलेगा. यह समारोह पवित्र अटूव व आत्मीय बंधन को संकल्प दिलाती है, जो एक विश्वास को डोर से बांध देता है. राज्‍यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जो संकल्प था उसे आज पूरा करने के लिये लोग लगे हैं, जिसमें सबकी सहभागिता जरुरी है. 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026