झारखंड: मैट्रिक-इंटर परीक्षा में 2 लाख से ज्यादा छात्र फेल, कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की तैयारी शुरू

City: Ranchi | Date: 19/06/2018 Samay News24 Desk
1222

मैट्रिक और इंटर (साइंस, कॉमर्स) के रिजल्ट जारी करने के बाद झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) अब कांपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इस बार रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया की तरह ही कंपार्टमेंटल के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

जुलाई के पहले सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इसकी परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी।

एक छात्र कम से कम एक विषय में और अधिकतम तीन विषय के लिए आवेदन कर सकता है।

पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया

पहली बार जैक की ओर से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जुलाई के पहले सप्ताह से विद्यार्थी www.jac.nic.in व  www.jharkhand.jac.gov.in  पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों का आवेदन सीधा जैक के पास आएगा। अभी तक इसके लिए स्कूलों में फॉर्म भरना होता था। वहां से यह जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय आता था और वहां से जैक कार्यालय एक लंबी प्रक्रिया के तहत फॉर्म पहुंचता था।

इसी सप्ताह जारी होगा आर्ट्स का रिजल्ट

इंटर के आर्ट्स का रिजल्ट इसी सप्ताह 20-22 तारीख को जारी किया जा सकता है। जैक की ओर से इसके मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जैक के पदाधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। 

दो लाख 22 हजार 933 बच्चे हुए हैं फेल

इस बार मैट्रिक और इंटर में अभी तक कुल दो लाख से ज्यादा बच्चे फेल हुए हैं। इसमें एक लाख 73 हजार 559 मैट्रिक में और 48 हजार 44 इंटर साइंस जबकि 13 हजार 330 इंटर के कॉमर्स में फेल हुए हैं। पिछले पांच साल में अब तक इस बार सबसे ज्यादा विद्यार्थी फेल हुए हैं। हालांकि अभी इंटर के आर्ट्स का रिजल्ट आना बाकी है 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026