खूंटी गैंगरेप: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 5 देशी रायफल बरामद, पेड़ में बांधकर छिपाया था

City: Ranchi | Date: 16/07/2018
1219

खूंटी (झारखंड)।  कोचांग सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी बाजी समद उर्फ टकला की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को 5 देशी डीबीबीएल रायफल, कारबाईन मशीन गन का एक मैग्जीन बरामद किया गया। वहीं, एक बाइक भी जब्त की गई। सोमवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि हथियार अड़की थाना क्षेत्र के सैदवा गांव से बरामद की गई। ये बंदूकें आम के एक पेड़ पर बोरे में भरकर रखी गई थीं।

50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी

पुलिस ने बाजी समद को शनिवार को चाईबासा से अरेस्ट कर लिया। घटना के 25 दिन बाद वह पकड़ा गया। कोचांग में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद खूंटी पुलिस ने टकला की तस्वीर जारी कर उसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी। कोचांग स्कूल में नाटक मंडली के 11 सदस्यों को अगवा कर जंगल में ले जाने वालों में बाजी समद उर्फ टकला ही सबसे आगे थे। उसने ही युवतियों के साथ सबसे अधिक हैवानियत की थी। एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डंडे से मारा भी था। इसकी वजह से उसे घटना के एक दिन बाद पुलिस को रांची में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026