राहुल गांधी को विदेशी बताने वाले बसपा नेता की मायावती ने की पार्टी से छुट्टी

City: Lucknow | Date: 17/07/2018
1203

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ बयान देना बसपा नेता जय प्रकाश को महंगा पड़ा. बसपा प्रमुख मायावती ने तत्काल प्रभाव से जय प्रकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. जय प्रकाश बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के पद पर थे.

मायावती ने जय प्रकाश पर कार्रवाई करते हुए कहा, मुझे बसपा राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर जय प्रकाश सिंह के भाषण के बारे में पता चला, जिसमें उन्होंने बसपा की विचारधारा के खिलाफ बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे दलों के नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी भी की. यह उनकी व्यक्तिगत राय है, जिससे पार्टी सहमत नहीं है. ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों से हटाया जाता है.

बता दें कि सोमवार को लखनऊ में बसपा कोआर्डिनेटरों की बैठक में जय प्रकाश ने कहा था कि राहुल गांधी अगर अपने पिता पर गए होते तो कुछ उम्मीद भी थी लेकिन वो अपनी मां पर गया. उसकी मां सोनिया गांधी विदेशी है, उसमें विदेशी खून है इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं वो भारतीय राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकता.

कांग्रेस बीएसपी के साथ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी समझौते की दिशा में आगे बढ़ रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में BSP नेता जय प्रकाश ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को असफल नेता और सोनिया गांधी को विदेशी मूल का बताया था.

More News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की छापेमारी, मिली अधिकारियों के नामों वाली रहस्यमयी डायर...
तिथि : 25/02/2026
102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020