राँची : खरीद-फरोख्त की जांच के बजाए दी जा रही है धमकी - बाबूलाल मरांडी

City: Ranchi | Date: 28/07/2018
1221

राँची। झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि छह विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की सीबीआई जांच करवाने के बजाय, भाजपा नेतृत्व वाली सरकार उन्हें धमकी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चोरी एवं सीनाजोरी दोनों कर रहें हैं। बाबूलाल मरांडी  जेल जाने से नहीं डरता है, भाजपा चाहे तो राज्य के पूरे थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ले, लेकिन पार्टी ऐसी सरकार के खिलाफ जनता की अदालत में मुकदमा दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि जब राज्य सभा चुनाव में खरीद-फरोख्त का स्टिंग ऑपरेशन मुख्यमंत्री रघुवर दास का किया गया था। तब किसी भी दल में आवाज उठाने की हिम्मत नहीं दिखी। तब उन्होंने ही सबसे पहले आवाज उठायी थी। अगर सरकार मामले की सीबीआई जांच नही करवाती है तो वे 2019 में इसकी जाँच करवाकर दोषियों को जेल के सलाखों में डाल देंगे। बाबूलाल मरांडी रांची के नगड़ी में झाविमो रांची महानगगर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026