यूपी, उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, पटना में टूटा रिकॉर्ड

City: Lucknow | Date: 29/07/2018 Report Ani
1204

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक 11 मौतें सहारनपुर में हुई हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों में अब तक 49 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है। बारिश से संबंधित घटनाओं में 42 लोग घायल हुये हैं जिनमें आगरा, मेरठ और सहारनपुर में पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अभी अगले चार दिन तक भारी बारिश हो सकती है। 

उत्तराखंड: अगले 60 घंटे भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 60 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार: पटना में दो साल का रिकॉर्ड टूटा 
बारिश बिन बेहाल बिहार में सावन झूम के बरसा। शनिवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। पटना में पिछले 24 घंटे झमाझाम बारिश होने से पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। 

More News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की छापेमारी, मिली अधिकारियों के नामों वाली रहस्यमयी डायर...
तिथि : 25/02/2026
102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020