निर्मल ह्दय मामला: जेल में सिस्टर कोंसीलिया ने खुद को बचाने के लिए अनीमा को बयान बदलने को कहा था

City: Ranchi | Date: 29/07/2018
1223

रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्था निर्मल ह्दय से बच्चों को बेचे जाने के मामले में जेल में बंद सिस्टर कोंसीलिया ने खुद को बचाने के लिए संस्था की स्टॉफ अनीमा इंदवार को जेल में बयान बदलने को कहा था. जेल में मिलने गये कुछ मिशनरी संस्था के लोग और वकील के कहने के कहने पर उसने नौ जुलाई को अनीमा इंदवार को कागज पर बयान लिख कर दिया था. केस की पूर्व अनुसंधानक महिला दारोगा नीलमा भेंगरा की ओर से तैयार केस डायरी से इसकी पुष्टि होती है.  पुलिस की केस डायरी के अनुसार, अनुसंधानक नीलम भेंगरा सिपाही रेखा कुमारी और सुनीता तिर्की के साथ 13 जुलाई को पांच बजे होटवार जेल पहुंची थी.

 इसके बाद शाम 6.30 बजे दोनों को लेकर कोतवाली थाना पहुंची. यहां पर दोनों की तलाशी ली गयी थी. तलाशी के दौरान ही अनीमा इंदवार ने कागज पर लिखे इस बयान को निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसने बताया कि जेल में कुछ मिशनरी संस्था के लोग और वकील गये थे. उनलोगों ने सिस्टर कोंसीलिया से बात की और कहा कि सभी अपराध अनीमा इंदवार को कबूल करने के लिए बोलना. खुद से कुछ स्वीकार नहीं करना. इसके बाद सिस्टर कोंसीलिया ने कागज पर बयान लिख कर उसे दिया और कहा कि पुलिस के सामने इस पर जो लिखा है, वही बोलना. केस डायरी के अनुसार, सिस्टर कोंसीलिया ने अनीमा को जो कागज दिया था, उस पर लिखा था कि चुनू का पैसा, हेमलता का पैसा मैं ही रखी हूं. 78 हजार वापस देने के लिए बैग में रखी हूं. 22 हजार भी वापस कर दूंगी. सिस्टर नहीं जानती है. इससे पूर्व अनीमा इंदवार ने सीडब्ल्यूसी के सामने में लिखित रूप में स्वीकार किया था कि वह सिस्टर कोंसीलिया के साथ मिल कर बच्चों को बेचने का काम करती थी.

 चार बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की थी

अनीमा ने पुलिस को यह भी बताया था कि उसने एक महिला का बच्चा 50 हजार में मोरहाबादी में रहनेवाले एक परिवार को दिया था. दूसरा बच्चा भी इतनी ही राशि में कांटाटोली में रहनेवाले परिवार को दिया था. तीसरे बच्चे को कितने में बेचे गया, इसकी जानकारी उसे नहीं है. चौथा बच्चा सिस्टर कोंसीलिया के साथ मिल कर एक लाख 20 हजार रुपये में बेचा था. उसने यह भी बताया था कि बच्चा बेचने के बाद वह 20 हजार रुपये छिपा ली थी, एक लाख रुपये सिस्टर कोंसीलिया को दी थी. वहीं सिस्टर कोंसीलिया रुपये लेने की बात पूर्व में स्वीकार कर चुकी थी

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026