अनुराग गुप्ता से जुड़े केस में अनुसंधान का आदेश, बाबूलाल मरांडी, योगेंद्र साव व निर्मला को नोटिस

City: Ranchi | Date: 29/07/2018
1218

रांची : राज्यसभा चुनाव 2016 में गड़बड़ी को लेकर कोर्ट ने स्पेशल ब्रांच के एडीजी अनुराग गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ अनुसंधान करने का आदेश रांची पुलिस को दे दिया है. मामले में अनुसंधानकर्ता ने 91 सीआरपीसी के तहत झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनकी पत्नी सह कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को नोटिस दिया है.

तीनों को उक्त सीडी देने काे कहा गया है, जिसमें  चुनाव के दौरान उन्हें धमकी दिये जाने की आवाज व वीडियो रिकाॅर्ड है. इसकी पुष्टि एक वरीय अधिकारी ने की है. मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर मार्च में गृह विभाग के पदाधिकारी ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें स्पेशल ब्रांच के एडीजी अनुराग गुप्ता सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था. मामला दर्ज होने के बाद कुछ तकनीकी पहलुओं के कारण रांची पुलिस को अनुसंधान करने में परेशानी हो रही थी. इस वजह से वह कोर्ट गयी थी. अब कोर्ट के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गयी है.

 कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी, निर्मला देवी व योगेंद्र साव को दिया सीडी उपलब्ध कराने का आदेश

कब क्या हुआ

जून 2017 : चुनाव आयोग ने प्राथमिकी का आदेश दिया

13 मार्च 2018 : रिमाइंडर भेजा

26 मार्च 2018 : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्राथमिकी का आदेश दिया

29 मार्च 2018 : गृह विभाग के अंडर सेक्रेटरी ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

क्या था मामला : बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि राज्यसभा चुनाव  2016 में पार्टी विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में वोट कराने के लिए नामजद लोगों ने कांग्रेस विधायक निर्मला देवी और उनके पति योगेंद्र साव को  प्रलोभन व धमकी दी. उन्होंने इससे संबंधित सीडी भी आयोग को दी थी. आयोग ने निर्मला देवी सहित अन्य का बयान भी लिया  था.  प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया  था.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026