झारखंड : पति को कार से उतार महिला को अगवा कर किया गैंग रेप

City: Ranchi | Date: 30/07/2018
1221

तमाड़ : रांची-टाटा मार्ग (एनएच 33) पर तीन अपराधियों ने कार को अगवा कर उसमें सवार महिला के साथ गैंग रेप किया. घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है. गैंग रेप के बाद अपराधी कार लेकर उलिडीह चौक होते हुए परासी पहुंचे. यहां कार नाले में गिर गयी. महिला के चिल्लाने के बाद ग्रामीण वहां जुटे, तो मामले का खुलासा हुआ. महिला ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

चालक के कहने पर पति ने तीनों को कार में बैठाया था

महिला के अनुसार, वह पति और दो छोटे बच्चों के साथ  गम्हरिया से सवार होकर बुंडू स्थित सूर्य मंदिर और दिऊड़ी मंदिर घूमने आयी थी. लौटने के क्रम में तीन लोगों ने कार रुकवायी. संयोगवश कार का चालक तीनों को जानता था. चालक ने महिला के पति से तीनों को साथ में जमशेदपुर ले चलने का आग्रह किया. मंजूरी मिलने के बाद तीनों कार में सवार हो गये. सभी जैसे ही रंगामाटी पहुंचे, अपराधियों ने महिला के पति को कार से उतार दिया. महिला से दुष्कर्म किया. रंगामाटी से करीब 18किलोमीटर दूर परासी जंगल की ओर जा रहे थे कि कार नाले में गिर गयी. इसके बाद सभी अपराधी कार छोड़ कर भाग गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है.

महिला गम्हरिया की रहनेवाली है,पति और दो बच्चों के साथ सूर्य मंदिर, दिऊड़ी मंदिर घूमने आयी थी,तीन अपराधियों ने कार में ही दिया घटना को अंजाम।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026