झारखंड: चुटुपालू घाटी में बस पलटने के बाद लगी आग, कई के जिंदा जलने की आशंका

City: Ranchi | Date: 31/07/2018
1222

झारखंड में रांची से साहेबगंज जा रही आशीर्वाद नामक यात्री बस रांची-रामगढ़ फोरलेन पर चुटूपालु घाटी के पास रात करीब  9:00बजे  ट्रक से टक्कर के बाद पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रहे दो वाहनों की भी बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस मेंआग लग गई। बस से किसी तरह जान बचाकर निकले लोगों ने कहा कि टक्कर के बाद उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। बस में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि बस में कुछ लोग जिंदा जल गए हैं। आस-पास के लोगों के मुताबिक घाटी में इंसानी शरीर के जलने जैसी बदबू आ रही है। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों को आठ एंबुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है।

वाहनों में हो रहा है विस्फोट

फोरलेन सड़क पर दोनों ओर से एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दी गई है। आग लगी गाड़ियों में लगातार विस्फोट हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इंसानी शरीर जलने जैसी बदबू चारों तरफ फैल गई है। रामगढ़ से रांची आने वाले वाहनों को रामगढ़ में ही रोक दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

ऊपर से बरस रहा था पानी, नीचे धधक रही थी आग

घाटी का नजारा काफी भयावह बना था। आसमान से पानी बरस रहा था तो जमीन से आग धधक रही थी, आग की लपटें भी इतनी तेज की बचाओ कर्मी भी घटना स्थल तक पहुंचने से कतरा रहे थे। घटना रात करीब 9बजे की है, रात के अभी साढ़े दस बज गए है, अभी तक दो दमकल गाड़ियों को छोड़कर कोई घटना स्थल तक पहुंच नहीं पाया।

सर बहुत लोग जिंदा जल गया सर

मौत के मुहं से जिंदा निकले साहेबगंज के एरिया सर्वे अफसर रुंधे गले से फोन पर अपने अधिकारियों को इस त्रासदी में बच जाने की सूचना देते हैं। फ़ोन पर वे कहते हैं सर हमलोग बाल बाल बच गए सर, गाड़ी से हम निकलकर भाग रहे थे और आग हमारे पीछे पीछे चल रही थी। हमलोग तो बच गए सर लेकिन बड़ी संख्या में लोग जिंदा जल गया। हिन्दुस्तान से बात करते हुए वे बताते हैं कि गाड़ी में वे आगे बैठे थे। इसलिये निकल पाए। पीछे ओर स्लीपर में बैठे लोग तो निकल भी नहीं पाए होंगे।

एंबुलेंस और दमकलर्मी पहुंचे

घटनास्थल पर आठ एंबुलेंस और दो अग्निशमन वाहन पहुंच चुके हैं। आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026