जामताड़ा: स्कूल के छात्रावास में सांप के काटने से दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

City: Ranchi | Date: 31/07/2018
1222

जामताड़ा. कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्रावास में सोमवार शाम एक सांप ने चार बच्चों को काट लिया। घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। इन्हें पश्चिम बंगाल के शिउड़ी स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हॉस्टल संचालकों ने सांप को मार दिया। वहीं, सूचना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी समेत प्रखंड के कई अफसर मौके पर पहुंचे।

हॉस्टल रूम में मिला जहरीला करैत सांप

विद्यालय के छात्रों ने बताया कि वे सोमवार रात को खाना खाकर सोए थे। इसी दौरान 12बजे के आसपास एक छात्र उल्टी करने लगा। उल्टी के बाद उसकी स्थिति नाजुक होने लगी। धीरे-धीरे अन्य तीन बच्चों को भी उल्टी की शिकायत होने लगी। लोगों को जब शंका हुई तो खोजबीन की गई। इसी दौरान हॉस्टल रूम में जहरीला करैत सांप मिला।

अस्पताल ले जाने के दौरान दो छात्रों की हुई मौत

चारों छात्रों के शरीर पर करैत सांप द्वारा काटने के निशान भी मिले, जिसके बाद तत्काल चारों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही दो बच्चों अर्पित गोराईं एवं किरण हांसदा की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे सूरज कुमार हेम्ब्रम एवं शुभजीत मुर्मू का इलाज शिउड़ी के अस्पताल में किया जा रहा है, जिनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों के परिजन पहुंचे और बच्चों को घर ले गए।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026