स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित हुई अटल जी की अस्थियां, यात्रा में मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

City: Ranchi | Date: 23/08/2018
1222

रांची. भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि गुरुवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित की गई। अस्थि कलश यात्रा प्रदेश भाजपा कार्यालय से दोपहर बाद प्रारंभ हुई। विभिन्न मार्ग होते हुए नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट पहुंची। इस यात्रा में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य लोग शामिल हुए।

कल हुई थी सामूहिक प्रार्थना सभा

इससे पूर्व बुधवार को अटलजी का अस्थि कलश विमान से रांची लाया गया। पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और महामंत्री अनंत ओझा अस्थि कलश लेकर पहुंचे। उस समय प्रमुख भाजपा नेता और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर थे। जुलूस के रूप में अस्थि कलश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता डिबडीह स्थित कार्निवल हॉल पहुंचे, जहां सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। सभा को विस अध्यक्ष दिनेश उरांव, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत पक्ष, विपक्ष के कई बड़े नेताओं व सामाजिक-धार्मिक संगठन के लोगों ने संबोधित किया।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026