मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से न हों परेशान,इन 4 जगहों से खरीद सकते हैं अपनी जरूरत की दवाइयां

City: Ranchi | Date: 28/09/2018
1243

देश में दवाइयों की हो रही ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ मेडिकल स्टोर्स मालिकों ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया है. इसीलिए आज हम आपको उन मेडिकल स्टोर्स और उन जगहों के बारे में बता रहे है जहां से इस हड़ताल में भी दवाएं खरीदी जा सकती है.

    देश में  दवाइयों की हो रही ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ मेडिकल स्टोर्स मालिकों ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया है. लेकिन आपको कोई दवा खरीदनी है तो ये जानना जरूरी है कि आखिर कौन सी दुकानें हैं जो खुली है. इन दुकानों पर हड़ताल के बावजूद दवाएं मिल सकती हैं. हम आपको उन मेडिकल स्टोर्स और उन जगहों के बारे में बता रहे है जहां से इस हड़ताल में भी दवाएं खरीदी जा सकती है.

इन जगहों से खरीद सकते हैं अपनी जरूरत की दवाई-हड़ताल के मद्देनज़र केमिस्ट एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि अस्पतालों की फार्मेसी को लेकर उनकी कोई लड़ाई नहीं है.

(1) दवा विक्रेताओं की हड़ताल के बावजूद सरकारी अस्‍पतालों में फार्मेसी खुली रहेंगी.

(2) इसके अलावा प्राइवेट अस्‍पतालों की भी अपनी फार्मेसी होती है, वहां जाकर दवा ले सकते हैं.

(3) जन औषधि केंद्र से भी दवाई खरीदी जा सकती है.

(4) देश के ज्यादातर हिस्‍सों ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी की सुविधा मौजूद है. इसके विरोध में केमिस्ट हड़ताल पर हैं.

क्यों बंद है दुकानें- दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री और प्रस्तावित ई-फार्मेसी कानून के खिलाफ देश के 8.5लाख दवा दुकानदार आज शटर बंद रखेंगे. दवा दुकानदार ई-कंपनियों के खिलाफ कई तरह के तर्क दे रही हैं, लेकिन सरकार मानती है कि ई-फार्मेसी समय की मांग है. सरकार ऑनलाइन दवा बाजार को नियंत्रित करने के लिए ई-फॉर्मेसी कानून ला रही है. अब ऑनलाइन दवा कंपनियां तो इसका समर्थन कर रही हैं, लेकिन दवा दुकानदार प्रस्तावित कानून से इतने नाराज हैं कि बंद का ऐलान कर दिया है. दवा दुकानदारों की पहली आपत्ति दवा की पर्ची और दवाई के मिलान पर है।ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने सरकार के फैसले का विरोध किया है और कहा कि ई-फार्मेसी से उनके बिज़नेस पर खतरा उत्पन्न हो गया है और इससे दवाओं के दुरुपयोग का जोखिम पैदा हो सकता है।ऑनलाइन कंपनियां इसके लिए मुकम्मल व्यवस्था होने का दावा कर रही हैं।दवा दुकानदारों की आपत्ति साइकोट्रॉपिक यानी नशीली दवाओं की बिक्री पर भी है, जबकि प्रस्तावित कानून में ऐसी दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक है। साफ है कि दवा दुकानदारों को धंधे पर चोट दिख रही है लेकिन सरकार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को समय की जरूरत बता रही है।मतलब सरकार कानून लाने के लिए मन बना चुकी है क्योंकि अब तक ऑनलाइन दवा बाजार बिना किसी नियमन के चल रहा था।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026