हार्डकोर नक्सली कोहराम का तीन दिनों का पुलिस रिमांड समाप्त, कई नामों का हुआ खुलासा

City: Ranchi | Date: 28/09/2018
1220

हजारीबाग: टीपीसी उग्रवादी संगठन के गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली कोहराम गंझू को हजारीबाग पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया था. रिमांड खत्म हो गया और पुलिस ने वापस उसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया. इन तीन दिनों में पुलिस ने उससे कई अहम जानकारियां ली है. सबसे अहम बात यह पता चला है कि इसके तालुकात कुछ ऐसे सफेदपोश से थे जिसकी पहुंच बहुत ही ऊपर तक थी. वहीं पुलिस को उनके सहयोगियों के भी बारे में जानकारियां हासिल हुई है.

कुछ ऐसे लोग के नाम का खुलासा भी हुआ है जो अब संगठन चला रहे हैं. रिमांड के दौरान पुलिस हजारीबाग में हुई हत्याओं और अपहरण के मामले में उससे पूछताछ की है. पुलिस को लेवी से वसूले हुए पैसों के निवेश के भी कुछ क्लू मिले हैं. पुलिस इस पुरे मामले को जोड़ कर देख रही है. हजारीबाग के एसपी मयूर पटेल ने कहा कि सत्यापन के बाद मामले को लेकर कार्रवाई भी की जाएगी.

टीपीसी उग्रवादी संगठन में कोहराम गंझू की पहचान द्वितीय श्रेणी के सुप्रीमो के रूप में है. कोहराम  को हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित विष्णु पुरी गली नंबर 3से 12सितंबर को गिरफ्तार किया गया था जब वह अपनी पत्नी के साथ तीज का त्योहार मनाने आया था. पुलिस ने उसके पास से 20लाख नकद, 2लैपटॉप, 4मोबाइल, हथियार, 3ईयर फ़ोन भी बरामद किया था. कोहराम गंझू पर जिले के कटकमसांडी, उरीमारी, बड़कागांव, बरही, चौपारण सहित अन्य थानों में हत्या, लेवी वसूलने, अपहरण के मामले दर्ज हैं।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026