गोमो स्टेशन पर पकड़ाया प्रेमी जोड़ा, रेल थाना में घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

City: Dhanbad | Date: 08/09/2018
1265

धनबाद---गोमो : अप पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब चंद्रपुरा स्टेशन पर एक व्यक्ति एक युवक और युवती को जबरजस्ती ट्रेन से उतारने लगा. हालांकि ट्रेन में सवार यात्री कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन खुल चुकी थी.
ट्रेन के गोमो पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर रेल पुलिस ने युवक व युवती को ट्रेन के कोच संख्या एस पांच से उतार लिया.
क्या है मामला 
जमशेदपुर के कोइला डुमरी निवासी वीरेंद्र सिंह(21) अपने ही पड़ोस में रहने वाली 19 वर्षीय हरजीत कौर से प्यार करने लगा इधर युवती भी उसे चाहने लगी. दोनो में लगभग एक वर्षो से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था.
रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे युवक और युवती अपने अपने घर से भाग गए तथा साक्षी के गुरुद्वारा में विवाह कर लिया.
विवाह के बाद युवक और युवती पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गए. इस दौरान युवक की मां, पिताऔर बहन भी साथ मे थे.
घर मे युवती के नही होने की खबर युवती के पिता ने चंद्रपुरा निवासी अपने बहनोई निंदर सिंह को दिया. जिसके बाद निंदर सिंह उसे ट्रेन में खोजने लगा.
चंद्रपुरा स्टेशन पर निंदर सिंह ने ट्रेन से युवक और युवती को ट्रेन से उतारने लगा तथा युवक और युवती के साथ बदतमीजी करने लगा. तथा उसने इसकी सूचना चंद्रपुरा रेल पुलिस को दी.
हालांकि इस बीच ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन से खुल चुकी थी जहां ट्रेन के गोमो पहुंचने पर रेल पुलिस ने युवक व युवती को ट्रेन से उतार लिया.
रेल पुलिस ने इसकी जानकारी युवती के पिता को दी जहां देर शाम पहुंचे युवती ने अपने पिता के समक्ष कहा की वह युवक के साथ रहना चाहती है. युवती के पिता ने उसे काफी समझाना चाहा पर वह अपने जिद पर अड़ी रही.
रेल थाना में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कागजी कार्रवाई कर रेल पुलिस ने युवती को युवक के साथ भेज दी.

More News

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026