हजारीबाग शहर जल्द घरेलू गैस पाइपलाइन से जुड़ेगा, लोगों को गैस बुक कराने से मिलेगी निजात

City: Ranchi | Date: 26/10/2018
1237

विगत मार्च माह में झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में विशेष पर्वेक्षक के रूप में झारखण्ड पंहुचे भारत सरकार के पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान से सदर विधायक माननीय श्री मनीष जायसवाल ने विशेष मुलाक़ात करके एक ज्ञापन सौपकर जगदीशपुर – हल्दिया गैस पाइपलाइन के तहत हजारीबाग शहर को भी शामिल करते हुए यहाँ भी गैस पाइपलाइन निर्माण कराने की मांग रखी थी| तब  पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सदर विधायक श्री जायसवाल को आश्वस्त किया था की द्वितीय चरण में हजारीबाग शहर को भी गैस पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा |

सदर विधायक श्री जायसवाल का यह प्रयास रंग लाया और ना सिर्फ हजारीबाग इस योजना से जुड़ गया बल्कि नवम्बर के दुसरे सप्ताह यहाँ इसका विधिवत शिलान्यास के बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा और अगले कारीब एक से डेढ़ वर्ष के भीतर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पाइप्ड गैस से किचन तक गैस उपलब्ध होगा| विधायक श्री जायसवाल ने आज गैस अथॉरिटी इंडिया लिमिटेड के अधिकारीयों और इस योजना के संबंधित संवेदकों से इस संबंध में एक वार्ता की और ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब हजारीबागवासियों को गैस बुक कराने से निजात मिलेगी और गृहणियों को गैस सिलेंडर रखने का झंझट ख़त्म हो जाएगा| पाइपलाइन से गैस आपूर्ती से लोगों को सिलेंडर की तुलना में कम राशि व्यय करना होगा| उन्होंने यह भी बताया की पाइपलाइन का कार्य प्रथम चरण में होगा जिसके पश्चात् द्वितीय चरण में सिटी गैस वितरण के तहत पीएनजी और सीएनजी भी स्थानीय पेट्रोल पम्पों के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे शहर पोल्यूशन मुफ्त होगा और पेट्रोल- डीजल के जगह पीएनजी और सीएनजी से चलने वाले वाहन से कम व्यय करके लाभ उठा पायेंगे |

सदर विधायक श्री जायसवाल ने हजारीबाग निगम क्षेत्र को जल्द घरेलु गैस पाइपलाइन से जोड़ने की योजना को स्वीकृति देने के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी, पंहुचे भारत सरकार के पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान, सूबे के मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुवर दास और स्थानीय सांसद माननीय श्री जयन्त सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है |

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026