दिवाली में रात 10 बजे के बाद पटाखा जलाने पर एक लाख रुपये का लगेगा जुर्माना

City: Ranchi | Date: 31/10/2018
1220

 
दिवाली में रात 10 बजे के बाद अगर पटाखा जलाया गया तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. यह जुर्माना इंवायमेंटल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत लगाया जायेगा. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसका आदेश सोमवार को जारी कर दिया. वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर में सिर्फ 35 मिनट की पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है. क्रिसमस और न्यू ईयर में रात के 11:55 बजे से 12:30 बजे रात तक ही पटाखे फोड़ सकते हैं. जबकि दिवाली में रात के आठ बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की इजाजत ही गई है.
 
सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है जिम्मेवारी :
 
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेट्री राजीव लोचन बक्शी ने बताया कि 10 बजे रात के बाद पटाखे फोड़ने वालों पर नजर रखने की जिम्मेवारी सभी थाना प्रभारियों को दी गई है. वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिथियम, अर्सेनिक, एंटीमनी, लीड और मरक्यूरी वाले पटाखे बेचे गये तो उस दुकान का लाइसेंस जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही ऑनलाइन पटाखे खरीदने वालों पर भी नजर रखी जायेगी.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026