नक्सलियों के नापाक मंसूबे हुए नाकाम, 9 बम बरामद, दहलाने की थी साजिश

City: Ranchi | Date: 06/11/2018
1226

डालटनगंज :पलामू-चतरा सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन ने माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान नौ बम बरामद किया है. सभी बम दो चट्टानों के बीच दरार में छिपाकर रखे गए थे.पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन आउट झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया है. एक-एक बम की क्षमता इतनी थी की किसी भी वाहन को नुकसान पहुंचा सकती थी. पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के निर्देश पर सोमवार से ही सर्च अभियान शुरू किया गया है. सर्च अभियान का नेतृत्व पलामू अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह कर रहे थे.

सर्च अभियान के दौरान जवान

नक्सल प्रभावित क्षेत्र वहीं, सर्च अभियान के दौरान जवान चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया पंहुचे. उसी दौरान पहाड़ी में छिपाया हुआ बम बरामद हुआ. जिस इलाके से बम बरामद हुआ है वह पलामू के चक पिकेट से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है. यह इलाका बिहार से सटा हुआ है और अत्यधिक नक्सल प्रभावित माना जाता है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026