सत्ता हाथ से जाते देख तिलमिला गए हैं भाजपाई 2019 में करेंगे भाजपा मुक्त झारखंड : मोजम्मिल

City: Ranchi | Date: 11/11/2018
1222

लोहरदगा/झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद के नेतृत्व में दिशोम गुरु माननीय शिबू सोरेन के विरुद्ध भाजपा सांसद निशिकांत दूबे द्वारा अमर्यादित वक्तव्य व अससंसदीय भाषा का प्रयोग करने के विरोध में रविवार को सुभाष चौक पर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे व भाजपा पार्टी का पुतला फूंका गया। मौके पर जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे खुद अपने गिरेबां मे झांके उसके बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से खुद की तुलना करें। उन्होंने कहा के सत्ता हाथ से जाते देख भाजपाई तिलमिला गए हैं। भाजपा का 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड से सफाया करेंगे। राज्य को भाजपा मुक्त करने को लेकर जेएमएम तैयार है। आने वाले चुनाव में सत्ता के नशे में चूर भाजपाई को उसकी औकात जनता बताएगी। दिसोम गुरु अलग झारखण्ड के लिए जो कुर्बानी दी है भाजपा के एक भी नेता यदि गुरुजी का साथ दिए होते तो झारखण्ड का नक्सा ही कुछ और होता। उन्होंने कहा कि निशिकांत दूबे झारखण्ड जन विरोधी सरकार के भ्रष्टाचारी शासन से कदम में कदम मिलाकर चल रहे है। और गुरुजी के विरुद्ध जो बयान बाजी किये हैं उसका लोहरदगा जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कमिटी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने भाजपा सरकार और भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को दिशोम गुरु पार्टी के अध्य्क्ष माननीय शिबू सोरेन से माफी मांगे यदि माफी नही मांगी गई तो पार्टी राज्य भर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को निकम्मी और जन विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास की बड़ी बड़ी झूठी बातें करती है। जो कागजो पर सिमट कर रह गई है। धरातल पर क्या है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है राज्य में भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। जिला सचिव रनथु उराँव ने कहा कि भाजपा के निकम्मी सरकार और भाजपा के नेता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बढ़ते हुए जनाधार से घबरा गए हैं। यही कारण है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दिशोम गुर माननीय शिबू सोरेन व हेमन्त सोरेन के प्रति अनाप शनाप ब्यान बाजी कर रहे हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद जिला सचिव  रथु उराँव, अल्पसंख्यख मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी, हुसेन अंसारी संजू तुरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला तासिम अहमद नीरज कुमार बिनय यादव  फ़ैज़ कुरैसी जिला पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सद्दाम अंसारी रुस्तम खान इम्तियाज खान संजय बिसकर्मा बाबू खान राजेश कुमार साकिर अंसारी इमरान खान रेयाज अंसारी मोनू भगत नीरज कुजूर सामिल लकड़ा गुजर कुरैशी आदि उपस्थित थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026