माओवादियों ने दी रामगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

City: Ranchi | Date: 13/11/2018
1222

रांची रेल मंडल को माओवादियों ने धमकी भरा पत्र दिया और रामगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उसका कहना है कि 20 लाख रुपये अगर रेलवे 10 दिनों के अंदर नहीं देगा, तो स्टेशन पर यात्रियों का चिथड़ा-चिथड़ा उड़ा देगा। धमकी भरा पत्र किसी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता के नाम पर है। हालांकि, रेलवे का कहना है कि संबंध व्यक्ति से संपर्क साधा गया है, जिसने बताया है कि उसने किसी भी तरह का पत्र नहीं दिया है। इसके लिए उसके नाम का इस्तेमाल किया गया है। पत्र पूरी तरह से फर्जी है।

हालांकि पत्र मिलने के बाद से रेलवे अलर्ट मोड में है और रामगढ़ स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना को लेकर सनसनी है। माओवादियों ने पहले भी झारखंड के कुछ स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। फिलहाल मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है और इससे संबंधित सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। पत्र में धमकी देने वाले का नाम गिरीडीह से बताया जा रहा है। उसका कहना है कि पुलिस प्रशासन से उसके अच्छे ताल्लुकात है। इसलिए इसे लेकर किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

रेलवे को धमकी भरा पत्र आया है। लेकिन, पत्र फर्जी लग रहा है। जिसके नाम से यह पत्र भेजा गया है, उससे रेलवे की बात हुई है। उस व्यक्ति ने बताया है कि पत्र फर्जी है और उसने किसी को पत्र नहीं भेजा है। हालांकि, मामले में गंभीरता लेते हुए पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026