झारखंड में हाथियों ने मचाया उत्पात, तीन लोगों को मार डाला, गुस्साये लोगों ने रोड जाम कर मांगा मुआवजा

City: Ranchi | Date: 15/11/2018
1217

बड़कागांव : हजारीबाग जिला के बड़कागांव में हाथियों के एक झुंड ने एक ही रात में तीन लोगों को मार डाला. झुंड के एक हाथी ने एक व्यक्ति को सूंड़ में लपेटकर पटक-पटककर मार डाला, तो दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. इससे ग्रामीणों में दहशत, चिंता, गुस्सा और क्षोभ है. घटना से गुस्साये लोगों ने डोकाटांड़ में सड़क जाम कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की.

मृतकों की पहचान तुलसी महतो, लीलू साव, हसीब अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रखंड स्थित वन क्षेत्र के डूमारो जंगल के रानी तालाब से भागकर 22हाथियों का झुंड बुधवार को सिमरतरी गांव पहुंच गया. खेत-खलिहान में जमकर उत्पात मचाया. फसलों को नष्ट कर दिया. अपनी फसल को बर्बाद होता देख लोगों से नहीं रहा गया. लोगों ने हाथियों को खदेड़ने का जतन शुरू कर दिया.

रात के करीब 7:30बजे लोग मशाल लेकर निकले. ढोल-नगाड़े बजाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान सिमरातरी गांव के तुलसी महतो (पिता रिजु महतो) को एक हाथी ने अपने सूंड़ में लपेट लिया. हाथी ने तुलसी महतो को पटक-पटक कर मार डाला. वहीं, एक व्यक्ति रात के बाद से गायब था. सुबह उसका भी कुचला हुआ शव मिला. देर रात को हाथियों का यह झुंड सिमरतरी गांव से गोसाई बलिया की ओर भाग गया.

सूत्रों ने बताया कि हाथियों के झुंड ने बड़कागांव प्रखंड के डोकाटांड़ निवासी लीलू साव को भी मार डाला. लीलू साव जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे. उनकी मौत रात के करीब 12बजे हुई.हाथियों का शिकार हुए तीसरे व्यक्ति का नाम हसीब अंसारी (पिता : मोहम्मद जहीरूद्दीन अंसारी, ग्राम मिर्जापुर) था।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026