स्थापना दिवस पर धरती आबा बिरसा मुण्डा के समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि दी एवं बिरसा चौक स्थित उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

City: Ranchi | Date: 15/11/2018
1220

उलगुलान के प्रणेता धरती आबा को युवा राज्य झारखण्ड का शत शत नमन

झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज धरती आबा, भगवान बिरसा मुण्डा की 143वीं जयंती के अवसर पर राँची के कोकर स्थित बिरसा मुण्डा के समाधी स्थल पर अपनी श्रद्धांजलि दी एवं बिरसा चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ज्ञात हो कि झारखण्ड की स्थापना भगवान बिरसा मुण्डा के जयंती के अवसर पर वर्ष 2000 में किया गया था। भगवान बिरसा अपनी छोटी सी आयु में ही अपने राष्ट्र के लोगों के लिये अंगरेजो से लोहा लेने का काम किया था। उनका बलिदान और अद्वितीय शौर्य अविस्मरणीय है। सुगना मुंडा और करमी हातू के पुत्र बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड प्रदेश के उलीहातू गाँव में हुआ था। 1 अक्टूबर 1894 को युवा नेता के रूप में सभी स्थानिय लोगों को एकत्र कर उन्होंने अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आन्दोलन किया। 1895 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी। 1897 से 1900 के बीच बीरसा का अंग्रेज सिपाहियों के साथ युद्ध होते रहे और बिरसा ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था।1898 में तांगा नदी के किनारे बिरसा मुंडा की भिड़ंत अंग्रेज सेनाओं से हुई जिसमें पहले तो अंग्रेजी सेना हार गयी लेकिन बाद में इसके बदले उस इलाके के बहुत से आदिवासी नेताओं की गिरफ़्तारियाँ हुईं। बिरसा ने अपनी अन्तिम साँसें 9 जून 1900 को राँची कारागार में लीं। बिरसा ने न केवल ब्रिटिश शासन के विरूद्ध आंदोलन किया बल्कि लोगों की जीवन शैली में भी बदलाव लाने का प्रयास किया। वे कालान्तर में भगवान बिरसा और धरती आबा के रूप में पूजनीय हुए। यह आंदोलन बिरसा उलगुलान के रूप में विख्यात हुआ

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026