चोरी की 35 मोटरसाइकिल के साथ अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 15/11/2018
1216

साहेबगंज. साहेबगंज जिले की राधानगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अंतर राज्यीय चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए चोरों के निशानदेही पर दर्जनों मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। चोर गिरोह के सदस्य बिहार पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के कई जिलों में मोटरसाइकिल की चोरियां कर राधानगर लाकर कम दामों में बेचा करते थे।

पोलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राधानगर थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह भारी संख्या में मोटरसाइकिल की चोरी कर जगह-जगह पर इकट्ठा कर रखा है। इस सूचना पर एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोर गिरोह की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। पुलिस टीम को 14 नवंबर को चोर गिरोह के सदस्य संजय चौधरी एवं मसूद आलम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

22 बाइक बिना नंबर प्लेट की आरोपियों की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी कर पुलिस ने सभी बाइकों को किया बरामद

 

आरोपियों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 35 बाइक बरामद किया गया। बरामद बाइक में 22 बिना नंबर की बाइक है, जबकि शेष बाईकों में बिहार, बंगाल एवं झारखंड राज्य के नंबर लगे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले उद्भेदन में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक धर्मपाल कुमार, राधा नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास, पुलिस अवर निरीक्षक हरि उरांव सहायक अवर निरीक्षक शमशेर अली, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रभा शंकर दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026