बकरी बाजार स्थित रांची नगर निगम स्टोर में खड़ी चार सिटी बसें जलकर खाक

City: Ranchi | Date: 19/11/2018
1219

रांची। राजधानी के बकरी बाजार स्थित रांची नगर निगम के स्टोर में खड़ी चार बसों में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना में तीन बसें जलकर खाक हो गई जबकि दमकल कर्मियों के प्रयास से एक बस को जलने से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

छह महीने से ज्यादा समय से स्टोर में खड़ी थी बसें : 

नगर निगम की ओर से खरीदी गई ये बसें पिछले छह महीने से ज्यादा समय से स्टोर में खड़ी थी। घटना के दौरान जली हुई बस के आसपास अन्य बसें भी थी लेकिन गनीमत रही कि चार से ज्यादा बसों में आग नहीं फैली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टोर से अचानक धुंआ उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वहां खड़ी चार सिटी बसे धूं-धूंकर जलने लगी। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के प्रयास से आग तो बुझा लिया गया। लेकिन तीन बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

स्टोर के आसपास रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा :

 बकरी बाजार स्थित निगम के स्टोर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि घटना में उनका हाथ हो सकता है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद निगम के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026