झारखंड फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागीयों में से तीन का सिलेक्शन

City: Ranchi | Date: 26/02/2018
1218

कोलकाता में 22 मार्च को होने वाली प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगी तीन चयनित प्रतिभागी

रांची.एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए रविवार को एमजी रोड स्थित बिग बाजार में ऑडिशन हुआ। इसमें 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बाद तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। जमशेदपुर की भावना चौधरी, हजारीबाग की स्टेफी पटेल और रांची की अदिति बासुबल का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को 22 मार्च को कोलकाता में होने वाले जोनल क्राउनिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने वाली प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। जज के तौर पर फैशन डिजायनर आशीष सत्यव्रत साहू और स्वस्तिका स्तुति उपस्थित थे। ऑडिशन में शामिल प्रतिभागियों को देखने के लिए बिग बाजार में लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। एफबीबी कलर्स की टीम देश के सभी राज्यों से तीन प्रतिभागियों का चयन करेगी, जो कोलकाता में 22 मार्च होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होगी। इसमें सफल होने वाली प्रतिभागी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया झारखंड, मिस इंडिया ओडिशा, मिस इंडिया सिक्किम, मिस इंडिया असम, मिस इंडिया मिजोरम, मिस इंडिया त्रिपुरा, मिस इंडिया नागालैंड, मिस इंडिया मेघालय, मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश, मिस इंडिया मणिपुर और मिस इंडिया वेस्ट बंगाल की खिताब से सम्मानित होंगी। इसके बाद उन्हें जून में मुंबई में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में उतारा जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को वर्ष 2009 की फेमिना मिस इंडिया की विजेता सह अभिनेत्री पूजा चोपड़ा ट्रेनिंग देंगी। इधर, प्रतियोगिता में चयनित जमशेदपुर की भावना चौधरी, हजारीबाग की स्टेफी पटेल और रांची की अदिति ने बताया कि अब उनका फोकस कोलकाता में होनेवाली प्रतियोगिता में बेहतर करने का है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026