होली में रात 10 बजे के बाद बजाया गाना, तो जब्त होगा बाजा, गाइडलाइन जारी : सिटी एसपी रांची

City: Ranchi | Date: 26/02/2018
1218

होली के दौरान विधि-व्यवस्था की कोई समस्या न हो, इसके लिए रविवार को सिटी एसपी अमन कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम लोगों के गाइडलाइन जारी किया है. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें ताकि सभी लोग होली शांतिपूर्ण तरीके से मना सकें.

 सिटी एसपी के अनुसार पुलिस सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर सावधानी बरत रही है. आमलोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्या के बारे जानने और निबटाने का प्रयास हो रहा है. लिहाजा, लोगों को भी सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहयोग करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने सुरक्षा-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया या नियमों की अनदेखी की, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

 सिटी एसपी द्वारा जारी गाइडलाइन

 होलिका दहन के स्थान की सूचना संबंधित लोग अपने-अपने थाना को दें. 

 होलिका दहन के दौरान आग लगने की घटना होने पर  तत्काल 100 डॉयल को सूचना दें. 

होली के दौरान कोई भड़काउ गाना नहीं बजायें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे.

अगर किसी ने रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में गाना बजाया, तो बाजा जब्त हो जायेगा.

होली के दौरान शराब या किसी दूसरे नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करें. 

अगर आपने सीसीटीवी लगाया है और यह काम नहीं कर रहा  तो इसे होली के पहले बना लें. अगर संभव हो, तो होली के दिन सड़क पर बैठकर प्रार्थना करने से बचें.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026