IPL 2018: 7 अप्रैल से होगा आगाज, जानिए किसके बीच खेला जाएगा पहला मैच

Date: 15/02/2018
1104

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा बुधवार को कर दी। आईपीएल सीजन 11 का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल से होगा। पहला मुकाबला पिछले साल के चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दो साल बाद लीग में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
51 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट नौ जगहों पर खेला जाएंगा। इस बार के आईपीएल में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका फाइनल 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और चेन्नई के बीच होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए अपने मैचों का पूरा शेड्यूल ट्विटर पर पोस्ट किया है। हालांकि लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे। मुंबई इंडियंस ने भी अपने फैंस के लिए आईपीएल का पूरा शेड्यूल पोस्ट किया है। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण दो साल का बैन झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के फैंस के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच चैन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार आईपीएल में 12 मैच चार बजे शाम से खेले जाएंगे, जबकि 48 मैच रात आठ बजे से खेले जाएंगे। 

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पहली बार लीग का प्रसारण करेगा। हालांकि, इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्स के पास था। स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :