भारत और दक्षिण अफ्रीका: डुमिनी-क्लासेन की तूफानी पारियों से 6 विकेट से जीता द. अफ्रीका

Date: 22/02/2018
1102

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को सेंचुरियन में खेले गए तीन टी-20मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (69) और कप्तान जेपी डुमिनी (64) की आतिशी पारियों की बदौलत 6विकेट से जीत हासिल कर ली।भारत की ओर से दिए गए 189रन के लक्ष्य को अफ्रीका ने 8गेंद शेष रहते हुए 18.4ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह अफ्रीका ने सीरीज को 1-1से बराबर करा दिया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। बेहतरीन पारी के लिए क्लासेन को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शूरूअात भी ज्यादा अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज स्मुट्स महज 2रन बनाकर उनादकर की बॉल पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान डूमिनी ने हेंडि्रक्स 26के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 38रन के कुल स्कोर पर हेंडि्रक्स भी ठाकुर की बॉल पर पंड्या को कैच थमाकर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए विकेटकीपर क्लासेन ने महज 30बॉल में ही 7छक्के व तीन चौकों की मदद से 69रन की तूफानी पारी खेलते हुए भारत के हाथों से जीत छीन ली। उन्होंने भारत के कलई के स्पिनर यजुवेन्द्र चहल को खासतौर पर अपना निशाना बनाया। यही कारण रहा कि चहल ने अपने कोटे चार ओवर में ही 64रन लुटा दिए। अफ्रीका के कुल 131रन के स्कोर पर उनादकद ने क्लासन को धोनी के हाथों तथा कुछ देर बाद पंड्या ने मिलर 5को ठाकुर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को लगातार दो सफलता दिलाई, लेकिन कप्तान डूमिनी ने बेहरडीन 16के साथ टीम को जीत दिला दी। अंतिम 12बॉल पर अफ्रीका को 16रन की जरूरत थी, लेकिन डूमिनी ने उनादकद के ओवर की शुरू की चार गेंदों में ही दो शानदार छक्कों की मदद से टीम को जीत दिला दी। भारत की ओर से उनादकद ने दो तथा पंड़या व ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले भारत ने मनीष पांडे नाबाद 79, महेन्द्रसिंह धोनी नाबाद 52, रैना 31तथा धवन के 24रनों की बदौलत 20ओवर में 188रन का स्कोर खड़ा किया था। अफ्रीका की ओर से डाला ने दो, डूमिनी व फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिया था।

 

 

 

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :