वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान ने गाया, जय हिंद-जय इंडिया, शाहरुख बोले- चक दे इंडिया

Date: 28/11/2018
1098

कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ ही 14वेें हॉकी विश्व कप का आगाज हो गया है। करीब ढाई घंटे चले समारोह में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर। रहमान, शाहरुख खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रस्तुति दी। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। इस बार टूर्नामेंट के मैच विश्व के 194देशों में प्रसारित किए जाएंगे। मेजबान भारत का पहला मुकाबला बुधवार को ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शाम सात बजे से होगा।

भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी विश्व कप में 16टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में पहले ओडिशा की झलक दिखाई गई। फिर वर्ल्ड हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने समारोह के इतने बड़े स्तर पर आयोजन के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पूरे प्रदेश को धन्यवाद दिया। इसके बाद सभी टीमों के कप्तान बारी-बारी से मंच पर आए। इन सभी के साथ एक-एक आदिवासी बच्चा भी था, जिसके हाथ में हॉकी स्टिक थी। ओडिशा हॉकी वर्ल्ड कप का स्पांसर भी है।

सभी कप्तानों के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मंच पर आए। उन्होंने भी हॉथ में हॉकी ले रखी थी। शाहरुख ने इस दौरान अपनी चर्चित फिल्म चक दे इंडिया का डॉयलॉग भी दोहराया ‘ये 70मिनट मिनट आपकी जिंदगी के सबसे खास पल हैं और इन्हें आपसे कोई नहीं छीन सकता है।’ उनके इस डायलॉग के साथ ही समारोह में मौजूद दर्शक ‘चक दे’ का नारा लगाने लगे। शाहरुख खान के संबोधन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति दी। वे ‘मदर अर्थ’ की भूमिका नजर आईं। उन्होंने लगभग 1000 डांसर के साथ 'धरती का गीत' नृत्य नाटिका पेश की। माधुरी दीक्षित और डांसरों के साथ ओडिशा के आदिवासियों की संस्कृति को भी दर्शाया गया, जिसमें करीब 800 स्कूली बच्चे नजर आए।

 

 

 

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :