पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Date: 16/12/2018
1103

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए रविवार को खेले गए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल मुकाबले में जापान की निजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17से हरा दिया। इस खिताब को जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, उनसे पहले और कोई भारतीय ये कारनामा नहीं कर सका।सिंधु लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं और इस बार उन्होंने कोई गलती न करते हुए ओकुहारा को मात दी। खास बात ये है कि पिछले साल ओकुहारा ने ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था और इस साल उन्होंने हिसाब चुकता कर लिया।

सिंधु ने खेल की शुरूआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी और पहले गेम में ब्रेक में उन्होंने 11-6की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन ब्रेक के बाद जापानी खिलाड़ी ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को एक समय 15-13तक ले आईं। इसके बाद स्कोर 17-17हो गया। लेकिन सिंधू ने पेशेंस दिखाते हुए मैच में अपनी पकड़ बरकरार  रखी लेकिन अकुहारा भी मैच में जी जान लगा रहा थीं। उन्होंने स्कोर को 20-19तक पहुंचा दिया। लेकिन अंत में बाजी सिंधू के ही हाथ लगी और उन्होंने 21-19से पहले गेम अपने नाम कर 1-0की बढ़त बना ली।

इसी तरह दूसरे गेम में भी सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए 2-0की शुरुआत बढ़त बना ली। लेकिन दोनों के बीच एक एक अंक को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे गेम के ब्रेक तक सिंधू ने 11-9की बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद भी सिंधू ने अपना शानदार खेल जारी रखा और अंत में उन्होंने दूसरा गेम भी 21-17से अपने नाम कर लिया।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :