कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार का संन्यास, पीकेएल में की घोषणा

Date: 20/12/2018
1116

दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने संन्यास लेने की घोषणा की है। अर्जुन पुरस्कार विजेता अनूप कुमार ने 2006 में दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2010 और 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

एशियाई खेल 2014 में अनूप (35 वर्ष) भारतीय टीम के कप्तान भी थे। उनकी अगुवाई में भारत ने 2016 में विश्व कप भी जीता था। प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सत्र में यू मुंबा ने उनके नेतृत्व में खिताब जीता था। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में ही अपने संन्यास की घोषणा की।अनूप ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, 'जब मैंने कबड्डी खेलनी शुरू की थी तो यह मेरा शौक था जो समय के साथ मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई। मेरा सपना देश का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक जीतना था और मैं उन भाग्यशाली लोगों में हूं जिन्हें अपना सपना सच करने का मौका मिला।'

उन्होंने कहा, 'आज प्रो कबड्डी लीग के साथ खेल काफी आगे बढ़ चुका है और मुझे खुशी है कि इस यात्रा में भागीदार रहा। यह मंच मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा और इसलिए आज मैंने संन्यास की घोषणा के लिए इस मंच को चुना। संयोग से आज मेरे बेटे का दसवां जन्मदिन भी है और इसलिए यह दिन अधिक यादगार बन गया है।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :