कुछ इस तरह चुनें अपनी शादी का लहंगा

Date: 19/03/2018
1237

मोनोटोन लहंगा व साड़ी इस सीजन खूब चलन में हैं। लीक से हट के वैवाहिक परिधानों के साथ प्रयोग करना हो तो अपनी गर्मी की शादी के लिए हल्काबैंगनी या हल्के नीले रंग का लहंगा चुनिए। ठंड में संतरा, ऐंबर और मयूरपंखी रंग को आजमा सकती हैं। लहंगे के रंग को लेकर अगर पशोपेश में हैं तो दो रंग को एक साथ पहनिए! परंपरागत रंगों से परे सोचिए और एक ही रंग के हल्के और गहरे शेड्स से मिला हुआ लहंगा या साड़ी अपनी शादी के लिए चुनिए। ओम्ब्रे हेयर कलर और नेल आर्ट पहले से ही चलन में हैं। न्यूड बेज और टोस्टेड आलमंड हर दुल्हन की लिस्ट में मौजूद हैं। ये रंग सबसे अच्छे तब लगते हैं, जब ये टोनल सिक्वेंस या धागों की कसीदाकारी से  सजे हों। इन रंगों के लिए लेस, सिल्क, नेट और वेलवेट जैसे फैब्रिक चुने जा सकते हैं। डस्टी पिंक और इस साल के सलेटी नीला रंग हैं। सर्दियों की शादी के लिए हॉट स्ट्रॉबेरी या वाटरमैलन पिस्ताचियो रंग कमाल करेंगे। इन रंगों के लहंगे में आप किसी परी से कम नहीं दिखेंगी। पेस्टल की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये रंग बहुत ही सोबर होते हैं। ये रंग सिल्वर थे्रड कसीदाकारी या आइवरी वर्क के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं।

एमराल्ड, सैफायर, ऑक्सफोर्ड रेड और मॉव जैसे रंग शाही अंदाज के हैं। ये रंग शादी वाले दिन आपके व्यक्तित्व को असरदार बनाएंगे और आप आत्मविश्वास से भरपूर दिखेंगी। कीमती और ग्लैमरस फैब्रिक जैसे वेलवेट या ब्रोकेड, इन रंगों के साथ सबसे अच्छे लगते हैं। अगर आपकी रंगत सांवली है तो ये रंग आप पर खूब फबेंगे।

More News

national news in hindi
35 करोड़ की यह बाइक, दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास
तिथि : 14/11/2018
national news in hindi
बिना मोजे के जूते पहनने से हो सकता है पैरों में संक्रमण का खतरा,
तिथि : 04/04/2018
national news in hindi
त्वचा से हेयर कलर छुड़ाने के ये हैं आसान टिप्स
तिथि : 19/03/2018
national news in hindi
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीते हैं सॉफ्ट ड्रिंक तो हो जाएं सावधान, वरना खतरनाक होगी बीमारी
तिथि : 17/02/2018
national news in hindi
RBI के एक्स गर्वनर की ये 10 बातें जिंदगी में उतार लो, करोड़पति बन सकते हो
तिथि : 15/02/2018
national news in hindi
शरीर के इस हिस्से में अचानक होने लगे दर्द तो न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है महंगा
तिथि : 15/02/2018
national news in hindi
ऐसे करें प्यार और दोस्ती का इजहार, पूरा हफ्ता है आपके लिए खास
तिथि : 08-02-2018